कासरगोड, (वार्ता) केरल के कासरगोड जिले के मोगराल में राष्ट्रीय राजमार्ग 66 पर स्ट्रीट लाइट लगाने के दौरान क्रेन गिरने से दो श्रमिकों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान आज मदापल्ली निवासी अक्षय (30) और मनियूर निवासी अश्विन (26) के रूप में हुई है, दोनों कोझिकोड जिले के वडकारा के निकटवर्ती इलाकों के रहने वाले हैं।
यह घटना आज दोपहर में हुई, जब मोगराल पुथुर में चल रहे एनएच 66 चौड़ीकरण परियोजना के तहत स्ट्रीट लाइट लगाने वाले कुछ मजदूर क्रेन का इस्तेमाल कर रहे थे। अचानक क्रेन का प्लेटफॉर्म टूटकर ज़मीन पर गिर गया।
उरालुंगल श्रम सहकारी समिति के सहकर्मियों ने दोनों को कुंबला स्थित एक नज़दीकी सहकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अक्षय को मृत घोषित कर दिया। बाद में अश्विन को मैंगलोर के एक अस्पताल में स्थानांतरित किया गया जहां उसकी भी मौत हो गई।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए कासरगोड सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया है।
कासरगोड: एनएच-66 पर क्रेन गिरने से दो मजदूरों की मौत
