जबलपुर:अग्रसेन जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में अग्रवाल सेवा समिति द्वारा विजय नगर स्थित अग्रवाल कल्याण मंडपम में विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज के रजिस्टर्ड श्री पुष्पराज सिंह बघेल ने महाराजाधिराज अग्रसेन महाराज की आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
समिति अध्यक्ष निखिल अग्रवाल और सचिव नीरज अग्रवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर जबलपुर अग्रवाल सभा अध्यक्ष राजेश अग्रवाल (गुड्डू), अग्ररत्न कैलाश अग्रवाल (बब्बा जी), विधायक अभिलाष पांडे, भाजपा महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, भाजपा वरिष्ठ नेता शरद अग्रवाल, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, सुंदर अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, संस्कार अग्रवाल, स्पर्श अग्रवाल, शिरीन, अंशुल, सचिन अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनुभव अग्रवाल ने किया।
