सेना के बैंड की मधुर धुन और जय बदरी विशाल के उद्घोषों के मध्य खुले बाबा बदरीनाथ धाम के कपाट

श्री बदरीनाथ धाम, 04, मई (वार्ता) उत्तराखंड के चमोली जनपद अंतर्गत स्थित भगवान बदरीनाथ मंदिर के कपाट रविवार सुबह छह बजे रवि पुष्य नक्षत्र में वैदिक मंत्रोच्चारण और सेना के बैंड की कर्णप्रिय धुनों के मध्य ग्रीष्मकालीन दर्शनार्थ खुल गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित देश, विदेश से पहुंचे लगभग दस हजार भक्त इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। हेलीकॉप्टर से इस मध्य श्रद्वालुओं पर पुष्प वर्षा की गई।

मंदिर को गेंदे और ऑर्किड के लगभग पंद्रह कुंतल पुष्पों से सुसज्जित किया गया है।

धाम परिसर में जय बदरी विशाल के चहुंओर उद्घोष हो रहे हैं। वर्तमान में मौसम साफ है।

Next Post

सांस रोक देने मुकाबले में बेंगलुरु ने जीत के साथ प्लेऑफ की ओर कदम बढ़ाये

Sun May 4 , 2025
बेंगलुरु (वार्ता) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के सांस रोक देने वाले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को दो रन से हरा कर 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की कर ली है। चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी ने पहले खेलते हुये […]

You May Like