दिल्ली में SIR पर रार: राहुल गांधी ने उठाया बेला एस्टेट का मुद्दा, 727 वोट कटने का लगाया आरोप

नई दिल्ली। दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सियासत तेज हो गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए बेला एस्टेट का मामला उठाया है।
राहुल गांधी का दावा है कि यमुना किनारे बेला एस्टेट में रहने वाले 728 लोगों में से SIR के बाद मतदाता सूची में सिर्फ एक नाम बचा है, जबकि 727 नाम हटा दिए गए। उन्होंने कहा कि ये लोग दशकों से यहां रह रहे हैं और 2024 के लोकसभा चुनाव तथा 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान कर चुके हैं।

राहुल गांधी के मुताबिक, 2023 में इन लोगों के मकान तोड़े गए थे, लेकिन वे इलाका छोड़कर नहीं गए और अब भी वहीं रह रहे हैं। उन्होंने बेला एस्टेट पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और संबंधित SDM से फोन पर भी बात की।

.....

Next Post

MP में पंचायत उपचुनाव, 103 पदों पर मतदान

Tue Sep 29 , 2026
भोपाल: मध्यप्रदेश में पंचायत उपचुनाव के लिए 103 पदों पर मतदान जारी है। कई जिलों में वोटिंग शांतिपूर्ण रही, तो कुछ जगह विवाद और बहिष्कार की स्थिति सामने आई। आगर-मालवा के सुसनेर में EVM के सीरियल नंबर को लेकर विवाद हुआ, जिसके चलते करीब 15 मिनट मतदान रुका रहा। वहीं […]

You May Like