ओवरलोडिंग, बिना पैनिक बटन और मनमाने किराये वसूलने पर कार्यवाही

जबलपुर: संभागीय परिवहन सुरक्षा स्क्वॉड की टीम ने मुख्य मार्गों पर दौड़ रही यात्री बसों को रोककर उनके दस्तावेजों, सुरक्षा इंतजामों और यात्री क्षमता की बारीकी से जांच की। इस दौरान टीम ने बसों के परमिट, फिटनेस, बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्रों को जांचा। इसके अलावा निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, मनमाना किराया वसूलने, बस में किराया सूची न लगाने व महिला सुरक्षा के लिए जरूरी पैनिक बटन व ट्रैकिंग सिस्टम की स्थिति देखी। नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान बनाकर मौके पर ही जुर्माना वसूला गया।

Next Post

3 माह से अधूरा सडक़ निर्माण, जनता परेशान, कांग्रेस का प्रदर्शन

Thu Aug 27 , 2026
जबलपुर: ट्रांसपोर्ट नगर मेन रोड के निर्माण कार्य में पिछले 3 महीनों से जारी लापरवाही के कारण रहवासियों, रहागीरों का जीना दुभर हो गया है। सडक़ अधूरी छोड़े जाने के कारण पूरे क्षेत्र में कीचड़ फैला हुआ है जिससे लोगों को बेहद समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इसके अलावा, […]

You May Like