भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को विधानसभा स्थित अपने कक्ष में स्वतंत्रता दिवस 2025 समारोह की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने आयोजन को भव्य और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
बैठक में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और जल संसाधन मंत्री उदय प्रताप सिंह मौजूद रहे। साथ ही मुख्य सचिव अनुराग जैन, मुख्यमंत्री कार्यालय के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, अपर मुख्य सचिव संजय कुमार शुक्ल, जनसंपर्क सचिव एवं आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।
