मंडी सत्संग: भगवान से नाता जोड़ो, जीवन सफल हो जाएगा

ब्यावरा। स्थानीय कृषि उपज मंडी परिसर में मंगलवार को प्रसिद्ध कथा वाचक संत प्रेमनारायण जी गेहूंखेड़ी वाले के मुखारबिंद से हुए सत्संग का लाभ लेने बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन पहुंचे.

संतश्री ने कहा कि भले ही संसार से अपनापन मत रखना और भगवान से अपनापन कभी मत छोडऩा. ईश्वर से हमेशा मन लगाकर रखना. ईश्वर को अपना बना लो बस फिर कोई चिंता नहीं.

ईश्वर पर विश्वास रखों

संत श्री प्रेमनारायण जी ने कहा कि अपने आराध्य देव पर विश्वास रखों. भगवान पर विश्वास रखों वह हमेशा आपके साथ है. उन्होंने कहा कि अपने भाग्य की रेखा के लिए हाथ दिखवाते हो यदि ईश्वर में विश्वास है तो किसी प्रकार की कोई चिंता नहीं. ईश्वर पर विश्वास करों. गोविंद जिसके साथ है उसकी रेखा भी बदल जाती है.

संसार सेवा के लिए

उन्होंने कहा कि संसार तो सेवा के लिए है. सभी के भलाई, हित की सोचो. संसार में आये है तो सेवाभाव के कार्य करें और भगवान को अपना बना लो. ईश्वर साथ है तो फिर और कोई चिंता करने की आवश्यकता ही नहीं है. सत्संग का श्रवण करने नगर एवं आसपास ग्रामीण क्षेत्रों सहित दूर-दराज से धर्मप्रेमी नागरिक शामिल हुए.

Next Post

जोखिम : स्टॉप डेम में लबालब पानी, पुल पर नहीं रेलिंग

Tue Sep 23 , 2025
ब्यावरा.अत्यधिक बारिश के चलते इस बार स्थानीय अजनार नदी में पानी का तेज प्रवाह बना हुआ है. साथ ही प्रतिमा विसर्जन के लिए इंदौर नाका पुल के यहां स्टॉप डेम पर पानी को रोक दिया गया है जिससे यहां लबालब पानी भरा हुआ है किंतु पुल पर रेलिंग नहीं होने […]

You May Like