जौनपुर में ट्रेलर से टकराई टूरिस्ट बस, चार मरे, नौ घायल

जौनपुर, 15 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के लाइन बाजार क्षेत्र में सोमवार तड़के अयोध्या से वाराणसी जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक टूरिस्ट बस की ट्रेलर से हुयी टक्कर में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से आए श्रद्धालु भगवान श्री राम का दर्शन करने के लिए अयोध्या गए हुए थे, जहां से वे बस से वाराणसी जा रहे थे कि सीहीपुर रेलवे क्रासिंग के पास ट्रेलर को ओवरटेक करने के प्रयास में बस टकरा गई और उसके अगले हिस्से के पर परखच्चे उड़ गये।
इस हादसे में बस में सवार लगभग 50 यात्रियों में से चार की मौके पर ही मृत्यु हो गयी जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ट्रेलर व बस को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

Next Post

आईआरसीटीसी 21 नवंबर से 'पंच ज्योतिर्लिंग यात्रा' के लिए ट्रेन चलाएगा

Mon Sep 15 , 2025
तिरुवनंतपुरम 15 सितंबर (वार्ता) इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) (दक्षिणी क्षेत्र) 21 नवंबर से एक दिसंबर तक “पंच ज्योतिर्लिंग यात्रा” थीम पर आधारित भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाएगा। विशेष पर्यटक सर्किट ट्रेन संख्या एसजेडबीजी24 तिरुनेलवेली से शुरू होगी। इस ट्रेन में नागरकोइल टाउन, तिरुवनंतपुरम सेंट्रल, कोल्लम जंक्शन, चेंगन्नूर, […]

You May Like