चाकू मारने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

राजनांदगांव, 6 सितंबर (वार्ता) राजनांदगांव जिले के थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने दीवानपारा स्थित गणेश पंडाल के पास चाकूबाजी की वारदात के आरोपी चार युवक एवं एक नाबालिग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार,पांच सितंबर को देर रात चाकूबाजी की घटना हुई जिसमेंमें हिमांषु केमे को पैरों में चोट आई थी। उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि आरोपियों ने विवाद के दौरान धारदार चाकू से उसपर हमला किया।

पुलिस ने प्रार्थी के बयान के बाद चाकूबाजी के आरोपियों को तलाशना शुरू किया था। पुलिस की टीम ने आरोपी तारकेष्वर पाल उर्फ सोनू, अंकुष यादव उर्फ बाबू, मयंक धर्मी उर्फ करण, अमन यादव एवं एक नाबालिग़ को गिरफ्तार किया है।

अभियुक्तों के कब्जे से बिना नंबर की बुलेट कंपनी की मोटर साईकिल एक एक्टिवा स्कूटी व धारदार चाकू बरामद किया गया है।

जांच के दौरान आरोपियों ने आपराधिक कृत्य स्वीकार किया और सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Next Post

चुनाव आयोग ने कांग्रेस के सोसल मीडिया पेज के वीडियों को भ्रामक बताया

Sat Sep 6 , 2025
नयी दिल्ली, 06 सितंबर (वार्ता) चुनाव आयोग ने कांग्रेस के ‘वोट चोर’ वाले वीडियो को भ्रामक और वर्तमान कानूनों से बेमेल बताते हुए उसे खारिज किया है और कहा है कि मतदान केंद्र के वीडियो फुटेज सार्वजनिक करने से मतदाताओं की निजिता और मतदान की गोपनीयता प्रभावित हो सकती है। […]

You May Like