आईआरसीटीसी 21 नवंबर से ‘पंच ज्योतिर्लिंग यात्रा’ के लिए ट्रेन चलाएगा

तिरुवनंतपुरम 15 सितंबर (वार्ता) इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) (दक्षिणी क्षेत्र) 21 नवंबर से एक दिसंबर तक “पंच ज्योतिर्लिंग यात्रा” थीम पर आधारित भारत गौरव पर्यटक ट्रेन चलाएगा।

विशेष पर्यटक सर्किट ट्रेन संख्या एसजेडबीजी24 तिरुनेलवेली से शुरू होगी।

इस ट्रेन में नागरकोइल टाउन, तिरुवनंतपुरम सेंट्रल, कोल्लम जंक्शन, चेंगन्नूर, कोट्टायम, एर्नाकुलम टाउन, त्रिशूर, शोरानूर जंक्शन, कोझीकोड, कन्नूर और मंगलुरु स्टेशनों पर उतरने एवं चढ़ने की सुविधा उपलब्ध होगी।

ग्यारह दिवसीय इस तीर्थ यात्रा में नागेश्वर, सोमनाथ, भीमाशंकर, त्र्यंबकेश्वर और घृष्णेश्वर जैसे प्रतिष्ठित ज्योतिर्लिंग मंदिरों के साथ-साथ विश्व प्रसिद्ध एलोरा गुफाएं शामिल है।

इस ट्रेन में चौदह डिब्बे होंगे जिनमें एक एसी 2-टियर, छह एसी 3-टियर, चार स्लीपर क्लास और एक पेंट्री कार शामिल हैं।

इस टूर पैकेज में चुनी गई श्रेणी में ट्रेन यात्रा, गंतव्यों पर होटल में ठहरने या तरोताज़ा होने की सुविधाएँ, सड़क परिवहन, ट्रेन में और ट्रेन से बाहर दक्षिण भारतीय शाकाहारी भोजन, पैकेज्ड पेयजल, एक पेशेवर टूर एस्कॉर्ट की सेवाएँ, ट्रेन में सुरक्षा और यात्रा बीमा शामिल हैं।

इस यात्रा के लिए बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फोन से की जा सकती है।

 

Next Post

खरगे ने स्थापना दिवस पर महिला कांग्रेस को बधाई दी

Mon Sep 15 , 2025
नयी दिल्ली 15 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी के महत्वपूर्ण संगठन महिला कांग्रेस को स्थापना दिवस पर आज बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। श्री खरगे ने यहां एक संदेश में कहा कि महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर उसके कार्यकर्ताओं तथा सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ। […]

You May Like