![]()
उज्जैन। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम असलावदा और नईखेड़ी के बीच शनिवार को पटरियों से एक अधेड़ का शव पुलिस ने सूचना मिलने पर बरामद किया था। मृतक के पास एक उपचार संबंधित पर्चा मिला। जिस पर दर्ज नम्बरों पर कॉल किया गया। जिसके बाद मृतक की पहचान दिलीप पिता मंगाराम खेमानी 56 वर्ष निवासी नांदेड महाराष्ट्र के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को घटना से अवगत कराया। सोमवार को परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने बताया कि महाराष्ट्र से अजमेर जाने के लिये निकले थे। पुलिस ने आशंक जताई है कि चलती ट्रेन से गिरने पर दिलीप की मौत हुई है। परिजन शव अंतिम संस्कार के लिये महाराष्ट्र लेकर गये हैं।
