
छिंदवाड़ा. शहर के औद्योगिक क्षेत्र खापाभाट स्थित एक कुरकुरे बनाने वाली फैक्ट्री में शुक्रवार देर शाम अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मशीनें, पैकिंग सामग्री और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम आग पर काबू पाने के साथ नुकसान का आकलन करने में जुटी हुई है। आग लगने की सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे रहे। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में पॉलिथीन, पैकिंग सामग्री और ज्वलनशील सामान होने के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे राहत कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
शॉर्ट सर्किट की आशंका ००००००००
घटना को देख मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए। शुरूआती तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। फैक्ट्री अमित मिश्रा की बताई जा रही है और आग में मशीनें, तैयार माल और अन्य सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया
नुकसान का किया जाएगा आकलन ००००००
फिलहाल स्थानीय पुलिस, नगर निगम की फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है तथा आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास लगातार जारी हैं। आग बुझने के बाद ही वास्तविक नुकसान का आकलन किया जाएगा। चौकी प्रभारी धरम टेकरी अविनाश पादरी ने बताया कि पानी की बोतल और कुरकुरे फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला।
