अवैध मदिरा परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई

छिंदवाड़ा. आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि को आबकारी विभाग की टीम ने बीसापुर रोड में कारीरात के पास कार्रवाई की। आबकारी विभाग की टीम ने आरोपी अमित पिता विनायक ठाकरे निवासी लिंगा को मोपेड़ से चार बोरियों में शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा। जांच के दौरान दो बोरियां एक्सिस के पायदान के पास तथा दो बोरियां रस्सी से बांधकर पीछे टांगकर रखी गई थीं। बोरियों की तलाशी लेने पर 150 पाव देशी मसाला मदिरा, 50 पाव देशी प्लेन मदिरा एवं 180 पाव ऑफिसर च्वाइस विदेशी मदिरा, कुल 318 पाव देशी एवं विदेशी मदिरा (68.4 बल्क लीटर) बरामद की गई। शराब के परिवहन के संबंध में आरोपी के पास कोई पास या परमिट नहीं पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने उक्त शराब को 15 अगस्त के ड्राय-डे पर अवैध रूप से बेचने के लिए ले जाना स्वीकार किया। इसके बाद आबकारी विभाग ने आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2000) की धारा 34(1)(क) एवं 43(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे मौके पर गिरफ्तार किया और न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। कार्रवाई के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी जी.एल. मरावी, आबकारी मुख्य आरक्षक जगदीश प्रसाद डहरवाल एवं आरक्षक राजकुमार सैयाम उपस्थित थे।

Next Post

किसानों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ होगा निराकरण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन विश्वास अभियान में बड़वानी के किसानों से किया संवाद

Fri Aug 14 , 2026
बड़वानी. प्रदेश सरकार किसानों की समृद्धि और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. बड़वानी में एचडी पद्धति से कपास उत्पादन के माध्यम से किसानों की आय में हुई वृद्धि इसका सकारात्मक उदाहरण है. किसानों के सुझावों और समस्याओं को सरकार पूरी संवेदनशीलता […]

You May Like