किसानों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ होगा निराकरण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन विश्वास अभियान में बड़वानी के किसानों से किया संवाद

बड़वानी. प्रदेश सरकार किसानों की समृद्धि और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. बड़वानी में एचडी पद्धति से कपास उत्पादन के माध्यम से किसानों की आय में हुई वृद्धि इसका सकारात्मक उदाहरण है. किसानों के सुझावों और समस्याओं को सरकार पूरी संवेदनशीलता से सुनेगी और उनके निराकरण के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कही. मुख्यमंत्री ंने शुक्रवार को बड़वानी जिले के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिले के किसानों से सीधा संवाद किया. इस दौरान उन्होंने किसानों से खेती-किसानी से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं, अनुभवों और सुझावों की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने किसानों से फसल उत्पादन, सिंचाई सुविधाओं, कृषि आदानों की उपलब्धता तथा शासन की विभिन्न योजनाओं से मिल रहे लाभ के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की. मुख्यमंत्री डॉ. यादव के किसान संवाद के दौरान किसानों ने खुलकर अपनी बात रखी और खेती-किसानी से जुड़े अपने अनुभव साझा किए. मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा सीधे किसानों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं और सुझाव सुनने की पहल का किसानों ने स्वागत किया।

सीधे संवाद से मजबूत हो रहा विश्वास

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह तरीके से आमजन तक पहुंचाना है. अभियान के माध्यम से सरकार स्वयं जनता के बीच पहुंचकर उनकी बात सुन रही है और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठा रही है। शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचे, यही जन विश्वास अभियान की मूल भावना है।

कृषि अधोसंरचना पर विशेष ध्यान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में कृषि और किसानों को मजबूत बनाने के लिए सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, कृषि अधोसंरचना के विकास, आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने और किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. किसानों की मेहनत प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करती है. सरकार किसानों के साथ खड़ी है और उनके हित में निरंतर कार्य कर रही है.

एचडी पद्धति से कपास उत्पादन को बढ़ावा

किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को बताया कि जिले में एचडी पद्धति से कपास उत्पादन की शुरुआत की गई है. इस पद्धति में खाद की आवश्यकता अपेक्षाकृत कम होती है और उत्पादन में भी वृद्धि देखने को मिल रही है. इससे किसानों को अधिक लाभ प्राप्त हो रहा है. किसानों ने बताया कि प्रारंभिक चरण में जिले में लगभग 5 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में एचडी पद्धति से कपास की खेती शुरू की गई है.

Next Post

खाद्य सुरक्षा की टीम ने दी दबिश, मिली खराब मिठाई

Fri Aug 14 , 2026
रीवा, रक्षा बंधन के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा की टीम द्वारा लगातार मिठाई एवं डेयरी दुकानों में छापामार कार्यवाही की जा रही है. शुक्रवार को की गई कार्यवाही के दौरान एक दुकान में गंदगी के साथ फंगस लगी पुरानी मिठाई बड़ी मात्रा में पाई गई जिसे नष्ट कराया […]

You May Like