जिला बैडमिंटन एसोसिएशन का पुनर्गठन, वैभव यादव बने अध्यक्ष

उज्जैन:जिला बैडमिंटन एसोसिएशन, उज्जैन का पुनर्गठन हो गया है, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पुत्र वैभव यादव को अध्यक्ष चुना गया है। शपथ ग्रहण और खेल अभिनंदन समारोह 10 मई को माधव क्लब में होगा।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष गिरीश केमकर शपथ दिलाएंगे, जबकि पूर्व अध्यक्ष प्रवीण वशिष्ठ, जो अब प्रदेश के उपाध्यक्ष हैं, और सचिव अनिल चौघुले भी उपस्थित रहेंगे। नई 21 सदस्यीय कार्यकारिणी बैडमिंटन के क्षेत्र में सक्रिय रहेगी, और उज्जैन में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित करने की दिशा में काम करेगी।

Next Post

गवाही देने वाले युवक पर चाकू से हमला

Fri May 9 , 2025
इंदौर: नंदा नगर निवासी एक युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया. युवक ने एक सड़क हादसे में ऑटो चालक को दोषी बताया था, जिससे नाराज होकर ऑटो चालक और उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया। 28 वर्षीय घायल रामचंद्र सौंदिया जो कि प्राइवेट पानी […]

You May Like

मनोरंजन