इंदौर: नंदा नगर निवासी एक युवक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया. युवक ने एक सड़क हादसे में ऑटो चालक को दोषी बताया था, जिससे नाराज होकर ऑटो चालक और उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया। 28 वर्षीय घायल रामचंद्र सौंदिया जो कि प्राइवेट पानी का टैंकर चलाता है, घटना के समय बंगाली चौराहे की ओर जा रहा था. रास्ते में एक कमिश्नर की गाड़ी से टकरा जाने की घटना हुई, जिसमें एक बड़े अधिकारी का बेटा सवार था.
रामचंद्र ने बताया कि ऑटो की टक्कर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उससे पूछा गया कि किसने टक्कर मारी. रामचंद्र ने सच बताते हुए ऑटो चालक की ओर इशारा किया. इसके बाद अधिकारी का बेटा और पुलिस वहां से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद ऑटो चालक अपने साथियों को लेकर आया और रामचंद्र पर गवाही देने का आरोप लगाते हुए चाकू से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल रामचंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी.
