शातिर बदमाश सादिक उर्फ काला एक साल के लिए जिलाबदर

इंदौर:चंदन नगर थाना क्षेत्र के शातिर बदमाश सादिक उर्फ काला उम्र 44 साल के खिलाफ पुलिस आयुक्त ने जिलाबदर आदेश जारी किया है. आरोपी को एक साल तक इंदौर समेत पांच जिलों की सीमा से बाहर रहने के निर्देश दिए हैं.सादिक उर्फ काला निवासी नूरी मस्जिद के पीछे, सहयोग नगर के खिलाफ आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के कारण पुलिस आयुक्त के आदेश पर आरोपी को इंदौर नगरीय एवं देहात, देवास, धार, खरगोन और उज्जैन जिले की सीमाओं से एक साल की अवधि के लिए प्रतिबंधित किया है. चंदन नगर पुलिस ने क्षेत्र में लाउडस्पीकर के माध्यम से जिलाबदर आदेश की जानकारी आरोपी, उसके परिजनों और आम लोगों को दी. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि आरोपी प्रतिबंधित जिलों में दिखाई देता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें.

Next Post

चाकू लेकर घूम रहे दो युवक गिरफ्तार

Fri Jul 24 , 2026
इंदौर:अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर हथियार जब्त किए हैं.चंदन नगर थाना क्षेत्र के पुलिस ने सर्विस रोड […]

You May Like