जन्मदिन मनाने के अगले दिन युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

इंदौर:जन्मदिन मनाने के एक दिन बाद एक 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान आशीष (पुत्र चेन सिंह), निवासी ग्राम धरमपुरी, जिला धार के रूप में हुई है। वह इंदौर के गणेश नगर स्थित प्रीति किराना स्टोर के पास एक किराए के मकान में रहकर बीए की पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, कुछ दिनों पहले उसके साथ रहने वाले साथी गांव चले गए थे और वह अकेला रह गया था। आशीष ने अपना जन्मदिन मनाया था, लेकिन अगले ही दिन उसने फांसी लगाकर जान दे दी।

भंवरकुआं थाना पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि आशीष दो बहनों का इकलौता भाई था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Next Post

6 महीने में बनाओ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन और स्टाफ आवास ग्रह

Fri Apr 11 , 2025
इंदौर: जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आज सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिवड़ाय में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन और स्टाफ आवासग्रहों का किया निरीक्षण. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली. श्री सिलावट ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन और स्टाफ आवासग्रहों के […]

You May Like