6 महीने में बनाओ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन और स्टाफ आवास ग्रह


इंदौर: जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आज सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिवड़ाय में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन और स्टाफ आवासग्रहों का किया निरीक्षण. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली. श्री सिलावट ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन और स्टाफ आवासग्रहों के निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु 6 माह का समय निर्धारित किया गया है. उन्होंने निर्देश दिए कि उक्त निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूर्ण किया जाये.

उल्लेखनीय है कि मंत्री श्री सिलावट के प्रयासों से ग्राम पिवड़ाय में 30 बिस्तरीय सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन और स्टाफ आवासग्रहों के निर्माण के लिये राज्य शासन द्वारा कुल 1094.21 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंत्री श्री सिलावट को अवगत कराया कि हॉस्पीटल के ब्लाक में आरसीसी का कार्य पूर्ण हो गया है। दीवार जुडाई प्लास्टर कार्य प्रगति पर है.स्टाफ मर्टर के निर्माण में आरसीसी कार्य पूर्ण हो गया है। एफ टाईप भवन की दीवार जुडाई प्लास्टर कार्य प्रगति पर है। जी टाईप का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जायेगा.

मंत्री श्री सिलावट ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कई महत्वपूर्ण अतिरिक्त सुविधाएं भी उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये. उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र पर आरओ प्लांट, ऑक्सीजन प्लांट, सोलर पैनल लगाने के निर्देश दिये. साथ ही परिसर में गार्डन, केन्टीन, दोंनों तरफ पब्लिक टॉयलेट तथा चार्जिंग पाइंट बनाने के निर्देश दिये. श्री सिलावट ने बताया कि पिवड़ाय में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनने से इस क्षेत्र के नागरिकों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी. निरीक्षण के दौरान विष्णु चौधरी, बृजमोहन राठी, रामेश्वर चौहान, विश्वजीत सिसोदिया, नारायण पटेल आदि मौजूद थे.

Next Post

एसीपी और थाना प्रभारी ने किया फ्लैग मार्च, छत्रीपुरा क्षेत्र में पैदल गश्त

Fri Apr 11 , 2025
इंदौर: शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन को सुरक्षा का संदेश देने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया. इस अभियान के तहत सराफा एसीपी और छत्रीपुरा थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ थाना छत्रीपुरा के अंतर्गत आने वाले संवेदनशील क्षेत्रों में […]

You May Like