एसीपी और थाना प्रभारी ने किया फ्लैग मार्च, छत्रीपुरा क्षेत्र में पैदल गश्त


इंदौर: शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन को सुरक्षा का संदेश देने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया. इस अभियान के तहत सराफा एसीपी और छत्रीपुरा थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ थाना छत्रीपुरा के अंतर्गत आने वाले संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च किया.फ्लैग मार्च की शुरुआत कागदीपुरा से हुई, जो जोशी मोहल्ला, वाल्दा, सेठी नगर कॉलोनी, छत्रीबाग, रविदासपुरा, सिलावतपुरा, टाट पट्टी बाखल और दरगाह चौराहा सहित अन्य क्षेत्रों से होकर गुजरा.

इस दौरान पुलिस बल की सशक्त मौजूदगी ने क्षेत्रवासियों को सुरक्षा का एहसास दिलाया और असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि शांति व्यवस्था भंग करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के फ्लैग मार्च नियमित रूप से जारी रहेंगे ताकि नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास बना रहे और शांति एवं सौहार्द का वातावरण कायम रहे

Next Post

क्या कमलनाथ की राष्ट्रीय राजनीति में वापसी होगी

Fri Apr 11 , 2025
सियासत कांग्रेस का अहमदाबाद अधिवेशन बुधवार को समाप्त हो गया. कांग्रेस के सूत्र बता रहे हैं कि अधिवेशन के एक महीने के भीतर व्यापक फेरबदल होंगे. 2022 के उदयपुर अधिवेशन में तय किए गए निर्णय कथित जी-23 यानी 23 संतुष्ट नेताओं के समूह के कारण के कारण लागू नहीं हो […]

You May Like