आईएसबीटी से बस संचालन को लेकर कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक

सतना। शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और नवनिर्मित इंटरस्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस सुगम यातायात के लिए आवश्यक सुझाव दिये। आईएसबीटी बस स्टैण्ड से संचालित होने वाली बसों के रूट निर्धारण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बसों के रूट इस तरह तय किए जाएं, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा मिले और शहर के भीतर यातायात का दबाव कम हो।

कलेक्टर ने नगर निगम, पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग मिलकर व्यवस्था बनाएं, ताकि आईएसबीटी का संचालन प्रभावी ढंग से हो सके। इसके साथ ही आईएसबीटी परिसर में यात्रियों के लिए पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी ध्यान दें। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त शेर सिंह मीना, अपर कलेक्टर विकास सिंह, एसडीएम राहुल सिलाडिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवेश सिंह बघेल, आरटीओ संजय श्रीवास्तव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

आरटीओ संजय श्रीवास्तव ने बताया कि रीवा, अमरपाटन, मैहर रूट की बसों का संचालन आईएसबीटी से किया जा रहा है। अन्य रूटों की बसों का संचालन आईएसबीटी से करने में आ रही व्यवहारिक कठिनाइयों के संबंध में बस ओनर्स और स्टेक होल्डर, यात्रियों से अभ्यावेदन 6 फरवरी तक लिखित में आमंत्रित किये जा रहे हैं। निर्धारित तिथि तक प्राप्त अभ्यावेदन परीक्षण के लिए अपर कलेक्टर का अध्यक्षता में गठित समिति में रखे जायेंगे। समिति इनका परीक्षण कर अपने अभिमत के साथ सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में विचारो परांत निर्णय के लिए रखेगी।

Next Post

पूर्व जनरल ने लिखा है कि नाजुक घड़ी में मोदी ने सेना को अकेला छोड़ा : राहुल-प्रियंका

Wed Feb 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 फरवरी (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की किताब का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने चीनी घुसपैठ के नाजुक वक्त पर राजनीतिक जिम्मेदारी से हाथ […]

You May Like