खाद्य सुरक्षा की टीम ने दी दबिश, मिली खराब मिठाई

रीवा, रक्षा बंधन के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा की टीम द्वारा लगातार मिठाई एवं डेयरी दुकानों में छापामार कार्यवाही की जा रही है. शुक्रवार को की गई कार्यवाही के दौरान एक दुकान में गंदगी के साथ फंगस लगी पुरानी मिठाई बड़ी मात्रा में पाई गई जिसे नष्ट कराया गया. इसके साथ ही पनीर व बर्फी के नमूने लेकर जांच के लिये भेजे गये है.

मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा चिरहुला मंदिर रोड स्थित गोपाल डेयरी एवं बेकरी का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान गंदगी में मिठाइयाँ बनाते पाया गया. इसके कोल्ड स्टोरेज डीप फ्रीज़र की जांच में फंगस लगी पुरानी मिठाई बड़ी मात्रा में पाई गई. जिसे रक्षाबंधन में रिसायकल कर नई मिठाई में मिलाकर बेच दिया जाता है. किचन में अमानक मसाला जिनमें पैकिंग तिथि , निर्माता कंपनी का पता इत्यादि अंकित नहीं पाया. डुप्लीकेट पैकिंग वाले मसालो के संबंध में गोपाल डेयरी के संचालक कुछ विश्वकर्मा से पूछताछ की जा रही है. प्रतिष्ठान से फनगश लगी हुई बर्फी एवं पनीर के नमूने जांच के लिये एकत्र किये गये. मौके पर खऱाब मिठाई को नष्ट कराया गया एवं संचालक के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक करवाई की जा रही है.

Next Post

कच्चा मकान ढ़हने से महिला की मौत, दो ने भाग कर बचाई जान

Fri Aug 14 , 2026
रीवा,  रीवा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. यहाँ सगरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मनकहरी में एक कच्चे मकान के निर्माण कार्य के दौरान अचानक दीवार ढह गई. इस हादसे में मलबे के नीचे दबने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, […]

You May Like