मोदी के 11 साल बेमिसाल: जबलपुर सहित देश में हुआ अभूतपूर्व विकास

जबलपुर: भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि 2004 से 2014 तक कांग्रेस शासनकाल में देश बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पिछड़ेपन से जूझ रहा था। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार के साथ देश ने विकास की ओर कदम बढ़ाया। उन्होंने बताया कि बीते 11 वर्षों में मोदी सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी है।

वर्मा ने कहा कि देश आज वैश्विक मंच पर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, टेक्नोलॉजी जन-जन तक पहुंची है और नक्सलवाद पर भी प्रभावी नियंत्रण हुआ है। जबलपुर की बात करते हुए उन्होंने बताया कि 4500 करोड़ की लागत से प्रदेश की सबसे बड़ी रिंग रोड का निर्माण जारी है, साथ ही आधुनिक रेलवे स्टेशन, डुमना एयरपोर्ट का विस्तार, नए फ्लाईओवर, एक्सप्रेसवे और साइंस सेंटर जैसे कार्य प्रगति पर हैं। 32 सौ करोड़ का बजट विकास कार्यों हेतु स्वीकृत किया गया है। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

Next Post

आयुक्त जामोद ने किया मैहर कलेक्ट्रेट का निरीक्षण

Thu Jun 12 , 2025
सतना:आयुक्त रीवा संभाग बी एस जामोद ने कलेक्ट्रेट मैहर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने न्यायायलयींन कार्यो , प्रक्रिया, प्रवाचक के कार्यों सहित विविध पंजियों के संधारण आदि को देखकर सुधार के निर्देश दिए । आयुक्त जामोद द्वारा आरसीएमएस और ई ऑफिस जैसे आधुनिक तकनीकों से काम को सहज […]

You May Like