ताल, सुर और तरन्नुम के बीच सजी यादों की हसीन महफिल

जबलपुर: महाकौशल शहीद स्मारक ऑडिटोरियम शनिवार की शाम सुर, संगीत और यादों की अनूठी महफिल का साक्षी बना, जहां “मैलोडी नाइट” के रूप में आयोजित संगीत संध्या ने श्रोताओं को पुराने दौर की मधुरता और नए अंदाज की ऊर्जा से सराबोर कर दिया। गीत गाता चल और जस्सी संधु के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में भोपाल और जबलपुर के चुनिंदा कलाकारों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से देर रात तक समां बांधे रखा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसके निगम रहे, जबकि सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में सूरज चड्डा और विशिष्ट अतिथि के रूप में सतविंदर कौर उपस्थित थे। मंच पर रोशनी की जगमगाहट, मधुर संगीत की स्वर लहरियां और श्रोताओं की तालियों ने पूरे वातावरण को संगीतमय बना दिया। कार्यक्रम की खास प्रस्तुति बॉलीवुड सिंगर असलम हमदुले की रही, जिनकी आवाज ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Next Post

नवतपा की तपिश शुरू, गर्मी और बढ़ने के आसार

Sun May 24 , 2026
विदिशा:सोमवार से नवतपा की शुरुआत होते ही भीषण गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है। तेज धूप और लू के बीच शहर के कई इलाकों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। विशेषकर लाइन पार […]

You May Like