नशे के खिलाफ आज शिवपुरी में मिनी मैराथन, विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार

शिवपुरी। पुलिस प्रशासन द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत बुधवार 30 जुलाई को सुबह 6 बजे पोलो ग्राउंड से मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य नशे के प्रति जन-जागरूकता फैलाना और लोगों को स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित करना है।

मिनी मैराथन में पुरुष और महिला दोनों वर्गों के विजेताओं को शिवपुरी सराफा एसोसिएशन के सौजन्य से पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को ₹5,500 और शील्ड, द्वितीय स्थान पर ₹3,300 और शील्ड तथा तृतीय स्थान पर ₹2,200 और शील्ड प्रदान की जाएगी।

दौड़ पोलो ग्राउंड से शुरू होकर तात्या टोपे स्मारक, गुरुद्वारा चौराहा, माधव चौक, कमलागंज, व्हीआईपी रोड, गांधी कॉलोनी, कस्टम गेट, अस्पताल चौराहा, रोटरी चौराहा, कलेक्ट्रेट रोड और एमएम चौराहा होते हुए महल के सामने से वापस पोलो ग्राउंड पर समाप्त होगी।

पुलिस प्रशासन ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अभियान को सफल बनाने और “नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें” के संकल्प में सहभागी बनने की अपील की है।

Next Post

बाल विवाह रोकने के लिए कलेक्टर ने अभिभावकों को लिखा खुला पत्र

Wed Jul 29 , 2026
शिवपुरी। कलेक्टर एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी अर्पित वर्मा ने जिले के सभी अभिभावकों के नाम खुला पत्र जारी कर बाल विवाह रोकने और बच्चों के सुरक्षित व शिक्षित भविष्य के निर्माण में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि बच्चे देश की अमूल्य धरोहर हैं और उनका सुरक्षित, […]

You May Like