बाल विवाह रोकने के लिए कलेक्टर ने अभिभावकों को लिखा खुला पत्र

शिवपुरी। कलेक्टर एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी अर्पित वर्मा ने जिले के सभी अभिभावकों के नाम खुला पत्र जारी कर बाल विवाह रोकने और बच्चों के सुरक्षित व शिक्षित भविष्य के निर्माण में सहयोग की अपील की है।

उन्होंने कहा कि बच्चे देश की अमूल्य धरोहर हैं और उनका सुरक्षित, सम्मानजनक तथा शिक्षित वातावरण में पालन-पोषण होना आवश्यक है। बाल विवाह बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के अधिकारों का हनन करता है तथा यह कानूनन दंडनीय अपराध है।

कलेक्टर ने अभिभावकों से स्वयं बाल विवाह नहीं करने और अपने आसपास भी ऐसी घटनाओं की सूचना तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत के लक्ष्य को जनसहभागिता से ही हासिल किया जा सकता है।

Next Post

शिवपुरी जिले में अब तक 259.39 मिमी औसत वर्षा दर्ज

Wed Jul 29 , 2026
शिवपुरी। जिले में एक जून 2026 से अब तक 259.39 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। यह जानकारी भू-अभिलेख कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों में दी गई। पिछले वर्ष इसी अवधि तक जिले में 908.79 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई थी, जबकि जिले की सामान्य औसत वर्षा 816.3 मिमी है। […]

You May Like