शिवपुरी जिले में अब तक 259.39 मिमी औसत वर्षा दर्ज

शिवपुरी। जिले में एक जून 2026 से अब तक 259.39 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। यह जानकारी भू-अभिलेख कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों में दी गई।

पिछले वर्ष इसी अवधि तक जिले में 908.79 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई थी, जबकि जिले की सामान्य औसत वर्षा 816.3 मिमी है।

तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार करैरा में सर्वाधिक 339.40 मिमी, नरवर में 317 मिमी और शिवपुरी में 298.80 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। वहीं बैराड़ में सबसे कम 135 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।

Next Post

नियमित सत्याग्रह में शामिल हुए राष्ट्रीय कवि देवकृष्ण व्यास

Wed Jul 29 , 2026
धार, भोजशाला व मां वाग्देवी की मुक्ति एवं उनके गौरव की पुनर्स्थापना हेतु सतत् संघर्षरत सकल हिन्दू समाज व महाराजा भोज उत्सव समिति द्वारा प्रति मंगलवार नियमित सत्याग्रह भोजशाला में किया जाता हैं। नियमित सत्याग्रह की वजह से ही भोजशाला की मुक्ति का मार्ग प्रशस्त हुआ और आज सकल हिन्दू […]

You May Like