नियमित सत्याग्रह में शामिल हुए राष्ट्रीय कवि देवकृष्ण व्यास

धार, भोजशाला व मां वाग्देवी की मुक्ति एवं उनके गौरव की पुनर्स्थापना हेतु सतत् संघर्षरत सकल हिन्दू समाज व महाराजा भोज उत्सव समिति द्वारा प्रति मंगलवार नियमित सत्याग्रह भोजशाला में किया जाता हैं।

नियमित सत्याग्रह की वजह से ही भोजशाला की मुक्ति का मार्ग प्रशस्त हुआ और आज सकल हिन्दू समाज सातों दिवस अपनी मां वाग्देवी की आराधना प्रतिदिन, प्रात: से सायं तक भोजशाला में कर रहा है।

पूर्ण विजय के ध्येय के साथ किया जाने वाला नियमित सत्याग्रह, हिन्दू समाज की पूर्ण विजय तक निरंतर तब तक चलता रहेगा जब तक की भोजशाला व मां वाग्देवी के गौरव की पुनर्स्थापना नहीं हो जाती।

भोजशाला की मुक्ति तथा प्रतीकात्मक मां वाग्देवी व अखण्ड ज्योति की स्थापना के पश्चात प्रतिदिन सैकड़ों हिंदुजन पूरे देश से भोजशाला व मां वाग्देवी के दर्शन करने आ रहे हैं। साथ ही प्रति मंगलवार को होने वाले नियमित सत्याग्रह में किसी विशिष्ट अतिथि या संत समाज द्वारा हिन्दुजनो का मार्गदर्शन किया जाता हैं। आज भी नियमित सत्याग्रह में राष्ट्रीय कवि, वरिष्ठ स्वयंसेवक, विश्व व्यापी भारत माता की आरती के रचनाकार श्री देवकृष्ण जी व्यास देवास से पधारें थे।

आप भोज उत्सव समिति के द्वारा आयोजित भोज उत्सव के मंच पर विगत 40 वर्षों से काव्य पाठ कर कवि सम्मेलन को सुशोभित करते रहे हैं।

आपने अपने जीवन का प्रथम काव्य पाठ भोज उत्सव के मंच पर ही किया था।

वर्तमान में आप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मासिक पत्रिका के प्रधान संपादक होकर, विद्या भारती का कार्य देखते हैं।

आज मा. देवकृष्ण जी व्यास ने अपनी नवीनतम रचना मां वाग्देवी की आरती को नियमित सत्याग्रह के दौरान भोजशाला में सस्वर प्रस्तुत किया।

Next Post

हाई-प्रोफाइल जुआ फड़ पर छापा, 20 दबोचे गए

Wed Jul 29 , 2026
जबलपुर। गढ़ा पुलिस ने बीटी तिराहा में एक मकान में चल रहे हाई-प्रोफाइल जुआ फड़ पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। इस छापेमारी में पुलिस ने फड़ संचालक सहित कुल 20 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 84, 470 की नगद राशि, ताश की 3 […]

You May Like