सीएम डॉ यादव ने लाड़ली बहनों के खातों में भेजी 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं को मिली आर्थिक सौगात

सागर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सागर जिले के केसली से प्रदेश की लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक बहनों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1,835 करोड़ रुपए से अधिक की राशि अंतरित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त के रूप में मिली यह राशि प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करेगी और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। लाड़ली बहना योजना प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

Next Post

बॉक्सिंग विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ मप्र की माही लामा का चयन, चीन रवाना

Sun Jun 14 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश की युवा मुक्केबाज माही लामा का चयन बॉक्सिंग विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। माही चीन में आयोजित होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 60 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतियोगिता 15 से 20 जून तक चीन में आयोजित की […]

You May Like