हाई-प्रोफाइल जुआ फड़ पर छापा, 20 दबोचे गए

जबलपुर। गढ़ा पुलिस ने बीटी तिराहा में एक मकान में चल रहे हाई-प्रोफाइल जुआ फड़ पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। इस छापेमारी में पुलिस ने फड़ संचालक सहित कुल 20 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 84, 470 की नगद राशि, ताश की 3 गड्डियां और कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं। अपराधियों के पुनर्वास और सामाजिक सुधार के उद्देश्य से इस कार्रवाई के दौरान एक अनोखी पहल भी की गई। पुलिस टीम ने सभी जुआरियों को भविष्य में किसी भी प्रकार के जुए-सट्टे के अपराध से दूर रहने और पूर्ण रूप से नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।

गढ़ा थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बीटी तिराहा निवासी अर्पित सिंह (27) अपने मकान की पहली मंजिल पर बाहरी जुआरियों को बुलाकर बड़े पैमाने पर हार-जीत का दांव लगवा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने जब अर्पित सिंह के घर की घेराबंदी कर कमरे में प्रवेश किया, तो वहां ताश के पत्तों पर लाखों के दांव चल रहे थे। पुलिस को देखते ही जुआरियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पहले से घेराबंदी के कारण कोई भी बच नहीं सका।

इन्हें दबोचा गया-

पुलिस ने संचालक अर्पित सिंह, शुभम उसरेठे, अतिशय जैन, सचिन सैनी, निलेश सेन, सचिन सैनी, आकाश यादव, अभिषेक, हेमंत, शुभम, सुरेन्द्र जायसवाल, जगदीश झारिया, राजेश कोष्टा, सागर चंदेलवानी, प्रभात राठौर, नमन पाठक, अभिषेक यादव, विवेक नायडू, लक्की बेन, सचिन कश्यप, नकुल चक्रवर्ती, साहिल ठाकुर को दबोचा है। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। इसके साथ हीे प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की।

Next Post

किसानो के संघर्ष की हुई जीत, सरदारपुर मे 5 करोड़ 50 लाख का फसल बीमा मिला

Wed Jul 29 , 2026
सरदारपुर . खरीफ फसल सीजन 2025 मे अत्यधिक वर्षा एवं प्राकृतिक आपदा से खराब हुई सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलो के लिए सरदारपुर विधानसभा मे किसानो के बीमा क्लेम पास हुए है। सरदारपुर विधानसभा मे 5 करोड 50 लाख रूपये की बीमा क्लेम की राशि किसानो को प्राप्त हुई है […]

You May Like