जुआ फड़ पर छापा, 12 जुआरी पकड़ाए

जबलपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत भालदापुरा में सजे जुआ फड़ पर पुलिस ने छापा मारकर 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से 10 हजार 300 रूपये जप्त किए गए।

कोतवाली थाना प्रभारी मानस द्विवेदी ने बताया कि भालदापुरा में ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे मनोज जैन निवासी शांतिनगर, हिमांशु बर्मन निवासी चेरीताल, अभिषेक जैन निवासी पंजाब बैंक कालोनी, विमल चौरसिया निवासी लार्डगंज, प्रदीप जैन निवासी दीक्षितपुरा, अमित दुबे निवासी निवाड़गंज गलगला, श्रेयांश सोनी, नरेन्द्र सोनी निवासी सराफा, राविल जैन निवासी सराफा वार्ड जैन मंदिर का बाड़ा, चक्रेश कुमार जैन निवासी पुरानी मछरहाई लार्डगंज, सुनील जैन निवासी सराफा, संजय जैन निवासी शिवनगर दमोह रोड़ गोहलपुर को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

Next Post

स्कूल के प्राचार्य कक्ष में अचानक लगी आग 

Wed Jul 30 , 2025
नरसिंहपुर। जिले के गोटेगांव क्षेत्र के श्रीनगर गांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार रात एक दुर्घटना हुई। स्कूल के प्राचार्य कक्ष में अचानक आग लग गई। आग से कार्यालय में रखी महत्वपूर्ण सामग्री जलकर नष्ट हो गई। आग का पता बुधवार सुबह स्कूल खुलने पर चला। स्कूल प्रबंधन […]

You May Like