निर्माण कार्य को लेकर भिड़े दो पक्ष

आधा दर्जन से अधिक पुरुष-महिलाएं घायल

सतना : सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खूंथी मोहल्ले में रविवार की शाम उस वक्त लाठी-डंडे और पत्थरबाजी शुरु हो गई जब निर्माण कार्य को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए. इस घटना के चलते आधा दर्जन से अधिक पुरुष-महिलाएं चोटिल हो गए. पुलिस ने दोनों पक्ष की शिकायत ले ली है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के खूंथी मोहल्ले में रहने वाले जफर शेख और आसिफ खान एक दूसरे के पड़ोसी हैं.

आसिफ द्वारा अपने मकान में दीवार और खिडक़ी का निर्माण करना चाह रहा था. लेकिन इसे लेकर जफर द्वारा विरोध जताया जा रहा था. इस निर्माण कार्य को लेकर दोनों पड़ोसियों के बीच पिछले कई दिनों से तनातनी चली आ रही थी. वहीं निर्माण कार्य के विरोध में जफर द्वारा नगर निगम और सिटी कोतवाली में पहले से ही शिकायत कर दी गई थी. बताया गया कि रविवार को आसिफ, आजाद और आरिफ द्वारा उक्त स्थान पर दीवार का निर्माण कराया जाने लगा.

जिसकी जानकारी लगते ही जफर ने विरोध जताया. इसी दौरान दोनों पक्ष में विवाद गहराने लगा और देखते ही देखते लाठी-डंडे बाहर निकल आए. विवाद बढ़ते ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए. वहीं दोनों पक्ष की महिलाएं भी सामने आईं. लिहाजा लाठी-डंडे के साथ पत्थरबाजी भी होने लगी. मामला गंभीर होता देख आस पास के लोगों ने किसी तरह बीच बचाव करते हुए मामले को शांत कराने की कोशिश की. लेकिन तब तक आधा दर्जन से अधिक पुरुष और महिलाएं चोटिल हो चुके थे. जिसके चलते घायल अपना इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचे. जिसके बाद दोनों पक्ष की ओर से सिटी कोतवाली में शिकायत की गई. पुलिस द्वारा दोनों पक्ष की शिकायत लेकर विवेचना करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है

Next Post

नगर की 393.02 लाख की लागत से होगा 14 सडक़ों का डामरीकरण से नगरवासियों को होगी सुविधा. चिटनिस

Mon Jan 20 , 2025
बुरहानपुर:रविवार को जल संसाधन मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट,सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन.लोकार्पण किया। इस अवसर पर बुरहानपुर शहरी क्षेत्रांतर्गत कायाकल्प 2.0 योजनांतर्गत 393.02 लाख की लागत से 14 सडक़ों का डामरीकरण कार्य […]

You May Like