ग्वालियर: सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 51, सिकन्दर कम्पू स्थित दानी की बगिया, न्यू कृष्णा कॉलोनी की विभिन्न गलियों में 29.6 लाख रुपये की लागत से सी.सी रोड कार्य का भूमिपूजन शक्ति उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर भूमि पूजन क्षेत्र की कन्याओं से कराया एवं कन्याओं का पूजन किया।
इस अवसर पर राजेन्द्र शर्मा, मनीष मांझी, दिनेश जैन, मोहन गर्ग, रामप्रसाद राठौर, कैलाश राठौर, श्यामलाल खत्री, विजय थारानी, श्री विपिन अग्रवाल, एडवोकेट भानु उपाध्याय, कमल मंधान, सुघर सिंह पवैया मौजूद रहे।
