नयी दिल्ली (वार्ता) डीएसए प्रीमियर लीग के एक रोमांचक मुकाबले में पिछले विजेता गढ़वाल हीरोज एफसी ने पहली लीग के विजेता वाटिका फुटबाल क्लब को 2-1 से हरा कर खिताब की दौड़ में मजबूत कदम बढ़ाया।
आज यहां खेले गये मुकाबले में विजेता टीम के लिए इशान बोक और सीजोजफ होकिप ने दर्शनीय गोल किये। वहीं वाटिका की ओर से यांग होकिप ने गोल किया।
दिन के पहले मैच में सुदेवा एफसी ने एजाज अहमद औऱ लालटलां सांगा के दो दो गोलों की मदद से लीग की सबसे कमजोर टीम यूनाइटेड भारत को 6-0 से रौद डाला। सचिन औऱ उदित ने एक-एक गोल किया। गढ़वाल के ईशान बोक और सुदेवा के सांगा को प्लेयर ऑफ द मैच आँका गया।
गढ़वाल और वाटिका के मैच का प्रमुख आकर्षण बेहतरीन गोल रहे। लेकिन पराजित टीम के लिए यांग होकिप ने पहले गोल किया और गढ़वाल को बराबरी पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। वाटिका ने बढ़त लेने के बाद कागजों पर बेहतर टीम को कड़ी टक्कर दी लेकिन गढ़वाल ने मौकों का फायदा उठाया होता तो गोल अंतर बड़ा हो सकता था। गढ़वाल के 18 मैचों में 38 अंक तथा सुदेवा के 30 अंक है।
