बालाघाट में 30 आदिवासी बच्चों की मौत चिंताजनक : राहुल

नयी दिल्ली, 05 सितंबर (वार्ता) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के बालाघाट में 30 आदिवासी बच्चों की मृत्यु की खबर को बेहद चिंताजनक और पीड़ादायक बताते हुए कहा है कि घातक बीमारी के साथ पीने के पानी, पोषण और समय पर इलाज जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में बच्चों की जान जा रही है।

श्री गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर इस घटना को सरकार की पूर्ण विफलता बताते हुए मुख्यमंत्री से स्वयं मामले का समाधान करने तथा प्रभावित क्षेत्र में तत्काल जांच, इलाज और राहत उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि बच्चों की जिंदगी से समझौता नहीं किया जा सकता।
इसके साथ ही श्री गांधी ने एक अखबार की खबर की कतरन भी पोस्ट की है जिसमें बालाघाट क्षेत्र में आदिवासी बच्चों की मौत का उल्लेख करते हुए स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को लेकर सवाल उठाये गये हैं।

.....

Next Post

11 एवं 12 सितंबर को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगी यात्री परिवहन विजन समिट 2026

Sat Sep 5 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश में यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश सरकार और उद्योग जगत को एक साझा मंच पर लाने के लिए यात्री परिवहन विज़न समिट 2026 का आयोजन किया जा रहा है। परिवहन विभाग द्वारा यह समिट 11 व 12 सितंबर 2026 को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, इंदौर […]

You May Like