कोलार पुलिस को चकमा देकर निगरानी बदमाश फरार, चोरी का माल बरामद करने के दौरान हुई घटना

भोपाल। चोरी के दर्जनों मामलों में पुलिस को लंबे समय से चकमा दे रहा निगरानी बदमाश आखिरकार पकड़ में आया, लेकिन चोरी का माल बरामद होने से पहले ही पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया. दो दिन से गोपनीय तरीके से उससे पूछताछ कर रही कोलार रोड पुलिस को शुक्रवार रात उसने चकमा दे दिया. कटारा हिल्स स्थित घर ले जाते समय वह पुलिसकर्मियों को झांसा देकर भाग निकला.उसकी तलाश में तीन थानों की टीमें लगाई गई हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फरार आरोपी की पहचान कृष्णा गिरी उर्फ छिहत्तर के रूप में हुई है.

वह बागसेवनिया थाने का निगरानी बदमाश है और उसके खिलाफ चोरी के दर्जनों मामले दर्ज हैं. हाल ही में चोरी के एक मामले में पकड़े गए उसके साथी ने पूछताछ में कृष्णा का नाम बताया था. साथी ने पुलिस को बताया था कि चोरी का लाखों रुपये का माल कृष्णा के पास रखा है. इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी. बताया जाता है कि दीपावली के आसपास कृष्णा के घर लौटने की सूचना मिलने पर कोलार रोड पुलिस ने उसे दो दिन पहले हिरासत में लिया था. उससे चोरी के माल और अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही थी. शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस टीम उसे कटारा हिल्स स्थित घर ले जा रही थी, ताकि चोरी के माल की बरामदगी की जा सके. इसी दौरान वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग गया.
तीन थानों की टीमें तलाश में जुटीं
सहायक पुलिस उपायुक्त आलोक श्रीवास्तव ने आरोपी के पुलिस अभिरक्षा से फरार होने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन थानों की टीमें लगाई गई हैं. पुलिस के मुताबिक, कृष्णा की पत्नी पिछले करीब छह महीने से कटारा हिल्स थाना क्षेत्र स्थित अपने मायके में रह रही है. इससे पहले भी पुलिस ने तीन बार कांबिंग गश्त के दौरान उसे पकडऩे का प्रयास किया था, लेकिन वह हाथ नहीं आया. अब संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.

Next Post

देवसर में बल्कर ने कई गाड़ियों को रौंदा, दुकान में घुसा: सहुआर मोड़ पर बड़ा हादसा, NH-39 पर लंबा जाम

Sat Nov 7 , 2026
देवसर । सिंगरौली जिले के देवसर बाजार के सहुआर मोड़ पर बड़ा हादसा हो गया, जहां एक बल्कर वाहन कई गाड़ियों को रौंदता हुआ दुकान में जा घुसा। घटना जियावान थाने से चंद कदम की दूरी पर सीधी-सिंगरौली नेशनल हाईवे-39 पर हुई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा […]

You May Like