कनकी औद्योगिक क्षेत्र में 31 उद्यमियों को 63 भू-खण्ड आवंटित

बालाघाट। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में निवेश प्रोत्साहन योजना अंतर्गत प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों के 237 भू-खण्डों का आवंटन पत्र सिंगल क्लिक से जारी किया। इसमें बालाघाट के औद्योगिक क्षेत्र कनकी के 63 भू-खण्ड 31 उद्यमियों को उद्यम स्थापना के लिए मिले। कलेक्ट्रेट एनआईसी कक्ष में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ, जिसमें कलेक्टर मृणाल मीना, सदस्य मौसम बिसेन, अध्यक्ष भारती ठाकुर सहित अधिकारी व उद्यमी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हितग्राहियों से संवाद किया और उन्हें सफल उद्यमी बनने की शुभकामनाएं दीं। अनिल गोडवानी द्वारा 25 लाख की लागत से केटलफीड यूनिट, प्रेमचंद गुरूनानी द्वारा 1.50 करोड़ की लागत से नमकीन उद्योग, दीपक रामचंदानी द्वारा 4.82 करोड़ की लागत से परबाईल राइस यूनिट और विनोद राहंगडाले द्वारा 1.27 करोड़ की लागत से राइस उद्योग स्थापित किए जा रहे हैं, जिनसे कई लोगों को रोजगार मिलेगा।

Next Post

जनसुनवाई में शिकायत: सर पढ़ाते नहीं, मोबाइल चलाते-चलाते सो जाते हैं

Tue Oct 14 , 2025
छतरपुर: नौगाँव विकासखंड स्थित शासकीय प्राथमिक शाला शिगरावन कला के बच्चे आज (14 अक्टूबर) दोपहर 12:30 बजे कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे और अपनी शिक्षण से जुड़ी गंभीर शिकायतें दर्ज कराईं। बच्चों का आरोप है कि उनके शिक्षक कक्षा समय में पढ़ाने के बजाय मोबाइल चलाते‑चलाते सो जाते हैं और […]

You May Like