नर्सिंग के छात्रों ने किया डेयरी प्लांट का भ्रमण, आधुनिक तकनीक एवं गुणवत्ता मानकों के बारे में जाना 

राजगढ़। राजगढ़ स्थित शासकीय नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने अध्यापकगण के साथ अजनार डेयरी प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण करते हुए खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता एवं आधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण प्रक्रियाओं की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की.

भ्रमण का समन्वय खाद्य निरीक्षक शिवराज पावक, राजगढ़ द्वारा किया गया. विद्यार्थियों के साथ सिस्टर ट्यूटर श्रीमती सावित्री वर्मा, श्रीमती रश्मि तोमर तथा प्रभारी सिस्टर ट्यूटर श्रीमती सुषमा टंडेल उपस्थित रही.

अजनार डेयरी के निदेशक महेश कुमार दांगी, योगेश दांगी ने डेयरी की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने दुग्ध प्रसंस्करण इकाई में अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकों और गुणवत्ता मानकों के बारे में विस्तार से समझाया.

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने दूध प्रसंस्करण की आधुनिक मशीनरी का अवलोकन किया तथा दूध का पास्चुरीकरण, दही, पनीर, मावा, मक्खन एवं घी निर्माण प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखा. डेयरी में अपनाई जा रही स्वच्छता, गुणवत्ता नियंत्रण एवं खाद्य सुरक्षा मानकों की जानकारी ली. विद्यार्थियों ने संवाद कर दुग्ध प्रसंस्करण एवं खाद्य सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण व्यावहारिक जानकारियां प्राप्त की. शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने इस शैक्षणिक अनुभव को ज्ञानवर्धक, उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया.

Next Post

कचरे से पटी सड़कें माचलपुर में वेतन नहीं मिलने से नपं के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर

Sun Dec 14 , 2025
माचलपुर। वेतन नहीं मिलने पर नगर परिषद माचलपुर में पदस्थ सफाई कर्मचारियों के द्वारा कामकाज बंद कर हड़ताल की जा रही है, रविवार को हड़ताल का चौथा दिन रहा. हड़ताल से नगर में सफाई व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है. बावजूद इसके नगर की सफाई व्यवस्था से जुड़े गंभीर विषय […]

You May Like