डॉक्टर के फ्लैट से नकदी चोरी, अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस

इंदौर: पलासिया थाना क्षेत्र स्थित गीता नगर में एक डॉक्टर के फ्लैट से अज्ञात बदमाश नकदी चोरी कर फरार हो गया. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि श्रीकृपा अपार्टमेंट, गीता नगर निवासी डॉ. अंशुल मीणा ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके फ्लैट की अलमारी में रखी नकदी अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया. घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है. चोरी गई नकदी की राशि का पुलिस सत्यापन कर रही है.

Next Post

पार्टी की एकता कमजोर करने वालों के खिलाफ होगी सख्त से सख्त कार्रवाई : अजय सिंह

Wed Jul 1 , 2026
सीधी: जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक के उपरांत सीधी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी विनोद शर्मा के साथ हुई बदसलूकी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। मैं इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ। मुझे इस बात का गहरा दुःख है कि इस घटना में मेरे क्षेत्र के कुछ पार्टी […]

You May Like