पार्टी की एकता कमजोर करने वालों के खिलाफ होगी सख्त से सख्त कार्रवाई : अजय सिंह

सीधी: जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक के उपरांत सीधी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी विनोद शर्मा के साथ हुई बदसलूकी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। मैं इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ। मुझे इस बात का गहरा दुःख है कि इस घटना में मेरे क्षेत्र के कुछ पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।

पार्टी में अनुशासनहीनता किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है। इस घटना में शामिल सभी लोगों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। मैं पुनः स्पष्ट करना चाहता हूँ कि हमें बिना किसी जातिगत या अन्य भेदभाव के सभी को साथ लेकर चलना है और संगठन को मजबूत बनाना है। जो भी पार्टी के भीतर भाईचारे और एकता को कमजोर करने का प्रयास करेगा, उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Next Post

रेलवे फाटक के पास मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या? जांच शुरू

Wed Jul 1 , 2026
पांढुरना: नगरीय सीमा से लगे ग्राम पारडी रेलवे फाटक के पुलिया के पास एक पेड़ पर युवक का शव झुलता दिखाई देने की सूचना पर आनन फानन में घटनास्थल पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही हैं, लेकिन अब तक मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई हैं, वहीँ […]

You May Like