पाकिस्तान में 24 घंटे में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 24 लोगों की मौत

इस्लामाबाद, 22 अगस्त (वार्ता/शिन्हुआ) पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने गुरुवार को दी।

सबसे ज़्यादा मौतें उत्तर-पश्चिमी ख़ैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत में हुईं, जहां 14 बच्चों समेत 21 लोगों की मौत हो गई। दक्षिणी सिंध प्रांत में दो और पाकिस्तान के नियंत्रण वाले कश्मीर में एक व्यक्ति की मौत हुई।

एनडीएमए के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि अधिकतर मौतें मकान ढहने, अचानक बाढ़ आने और भारी मानसूनी बारिश के कारण बिजली का झटका लगने से हुईं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जून के अंत से अब तक पाकिस्तान में बारिश के कारण 771 लोगों की मौत हो चुकी है।

Next Post

इंदौर में देहदानी को राजकीय सम्मान, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई

Fri Aug 22 , 2025
इंदौर. मध्यप्रदेश शासन के आदेश के बाद इंदौर शहर में पहली बार किसी देहदानी को राजकीय सम्मान दिया. 269, जवाहर मार्ग निवासी स्व. अशोक वर्मा के देहदान अवसर पर स्थानीय प्रशासन ने गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया. परिजन और समाजजन ने इस निर्णय पर शासन व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव […]

You May Like