पत्नी के हत्यारे पति को पुलिस ने 72 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

मडियादो/दमोह.थाना पुलिस ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पत्नी चंदाबाई की हत्या कर फरार हुए इनामी आरोपी पति सोमू उर्फ सोमसींग गौंड 40 बिन्नई बंडा को 72 घंटे के भीतर विधीवत गिरफ्तार कर लिया.आरोपी पर पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने 5000 रूपये का इनाम घोषित किया था. एएसपी सुजीत सिंह भदोरिया व एसडीओपी हटा प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरदार सिंह के नेतृत्व में एएसआई रामकुमार सिंह ठाकुर, इंद्रराज सिंह, प्र.आ.रामगोपाल, आरक्षक पवन आरक्षक दीपक, 112 डायल चालक ऋषिराज सहित पुलिस टीम ने लगातार तीन दिनों तक जंगलों और संभावित ठिकानों में सघन सर्चिंग अभियान चलाया और सटीक सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ने में सफलता पाई. मामला 22 अक्टूबर 2025 का है, जब आरोपी ने किसी पारिवारिक विवाद के चलते लोहे की गैती से अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी थी. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसके चलते क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी.हत्या की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आरोपी की तलाश शुरू की गई थी. रजपुरा थाना प्रभारी सरदार सिंह ने पुलिस बल के साथ जंगलों, पहाड़ियों और गांवों में लगातार सर्चिंग की और अंततः आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Next Post

नकाबपोश गैंग का आतंक:हथियारों के दम पर परिजनों को बंधक बनाकर सोना-चांदी और नकदी लूट ले गए बदमाश

Sat Oct 25 , 2025
गुना। कैंट थाना क्षेत्र स्थित उद्गम रेसीडेंसी में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के दम पर घर में धावा बोला। बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर करीब 24 ग्राम सोना, 100 ग्राम चांदी और 30 हजार रुपये नकद सहित अन्य सामान लूट लिया। वारदात रात […]

You May Like