सीहोर। कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव के तहत शिव महापुराण कथा का आयोजन हो रहा है. कलेक्टर बालागुरु के व एसपी दीपक कुमार शुक्ला द्वारा नियमित निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग की जा रही है. उन्होंने निर्देशित किया कि धाम परिसर में स्वच्छता, पेयजल उपलब्धता, निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा यातायात संचालन सुचारू सुनिश्चित किया जाए. पार्किंग स्थलों पर सुव्यवस्थित प्रबंधन तथा भीड़ के दबाव को नियंत्रित करने पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने के निर्देश दिए. कानून-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं को सहज एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है.
