![]()
भोपाल। गोविंदपुरा इलाके में शुक्रवार को डकैती की योजना बना रहे एक नाबालिग सहित 6 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा. आरोपी पंचवटी मार्केट स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाने की साजिश रच चुके थे. वारदात से पहले पुलिस उनके पास पहुंची और मामले में कार्रवाई की गई.
जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपियों ने ज्वेलरी शाप पर डकैती की योजना बनाकर वारदात करने के फिराक में हैं. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी आरोपियों को पकड़ा. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने रची गई साजिश को लेकर भी खुलासा किया. पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है. आरोपियों ने जिस दुकान को लेकर निशाना बनाया था. पुलिस की सतर्कता से वहां होने वाली संभावित बड़ी वारदात टल गई.
