कार से आए चोर और दुकान का ताला तोड़ वारदात को दिया अंजाम, घटना सीसीटीवी में हुई कैद 

पेटलावद। क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। नगर के व्यस्ततम गांधी चौक में गत रात्रि चोरों ने एक पान की दुकान को अपना निशाना बनाया। पुलिस थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित पान दुकान पर बेखौफ होकर बदमाशो ने धावा बोला और दुकान में रखे नगदी सहित सामग्री पर अपना हाथ साफ किया। जानकारी के मुताबिक गांधी चौक स्थित बालाराम पिता नरसिंह राठौड़ की पान दुकान पर रात करीब डेढ़ बजे के लगभग एक सफेद कलर की कार से चोर आए और ताला तोडक़र एक चोर दुकान में घुसा और पुन: दुकान की शटर नीचे उतार दी। एक चोर बाहर तो वाहन चालक भी इधर-उधर निगरानी करता रहा। नगदी और सामान चुराने के बाद आसानी चोर रफूचक्कर हो गए। पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है। दुकानदार को सुबह चोरी की जानकारी मिलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। दुकानदार के अनुसार नगदी और सामान मिलाकर करीब 5 लाख रुपए की चोरी हुई है। सीसीटीवी फुटेज में चोर स्पष्ट दिखाई दे रहे।

नागरिकों में भय का माहौल

क्षेत्र में चोरी की वारदातों से नागरिकों में भय का माहौल व्याप्त है। साथ ही पुलिस थाना क्षेत्र से मात्र कुछ ही दूरी पर चोरी होना पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं है। चोरी की घटनाओं से पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल उठने लगे है। नागरिकों ने मांग की है कि पुलिस रात्रि गस्त बढ़ाए ओर क्षेत्र में बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाए।

Next Post

झाबुआ में खुलेआम चल रहा है सट्टे का अवैध कारोबार, पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठ रहे गंभीर सवाल

Sun Aug 2 , 2026
झाबुआ:मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में सट्टा और जुए का अवैध कारोबार बेखौफ तरीके से फल-फूल रहा है। स्थिति यह है कि जिले के कई हिस्सों में युवा सट्टे की लत के दलदल में धंसते जा रहे हैं, जिससे उनका भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। हैरानी की बात यह […]

You May Like