
इटारसी। गुर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कोठा में रहने वाले एक युवक ओर युवती अज्ञात कारणों के चलते चंद मिनटों के अंतराल में मौत को गले लगा लिया। मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा दोनों के शव को पीएम के लिए भेजा गया। शुरुवाती जांच में दोनों की मौत वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है।
गुर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कोठा में रहने वाले भगवती उईके के पुत्र प्रताप ने बुधवार को अपने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना की जानकारी लगते ही परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजन और मोहल्ले वाले मातम में थे। इसी बीच युवक की मौत कि जानकारी लगने के बाद इसके पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग किशोरी ने घर में फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। किशोरी को फंदे पर झूलता देखा परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मामले की जानकारी लगते ही गुर्रा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और किशोरी को फंदे से नीचे उतरवाया। पुलिस द्वारा दोनों के सबको पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार दोनों के पास से कोई सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कार जांच में लिया।
प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला
युवक और किशोरी की मौत के मामले में पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल की भी जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार दोनों पड़ोस में रहते हैं इसी वजह से उनके बीच में प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन दोनों ने मौत को गले क्यों लगाया इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा। मामले में एसडीओपी वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि दोनों की मौत के मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है, जांच के बाद ही कुछ कहना संभव होगा।
