
सिंगरौली। सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम के लिए कलेक्टर गौरव बैनल के अध्यक्षता में एवं एसपी मनीष खंत्री के उपस्थित में एनसीएल-एनटीपीसी सहित जिले में कार्यरत औद्योगिक कम्पनियों के अधिकरियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई।
बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उपस्थित औद्योगिक कम्पनियों के अधिकारियों से किए गए व्यवस्थाओं की अलग-अलग जानकारी ली। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी कम्पनियां यह सुनिश्चित करे कि कोल परिवहन करने वाले सभी वाहनों में अनिवार्य रूप से स्पीड गर्वनर लगाया जायें तथा वाहनों पूरी तरह से ढक कर ही कोल परिवहन करे तथा अपने-अपने क्षेत्रो के क्षतिग्रस्त सड़को का कम्पनिया सुधार कराने के साथ ही सड़को को चौड़ीकरण कराना भी सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने सड़क के अंधे मोड़ पर साईन बोर्ड लगाने के निर्देशित किया कि भारी वाहनो का परिचालन निर्धारित किए गए समय पर ही किया जायें। वही एसपी ने निर्देशित किया कि सभी कम्पनियां अपने अधीनस्थ वाहन चालको की ट्रॉफिक नियमो के संबंध प्रशिक्षण दिया जाना सुनिश्चित करें, ताकि वाहन चालक पूरी जिम्मेदारी के साथ ट्रॉफिक नियमो का पालन करते हुयें वाहन चलाये। साथ ही विषेश रूप से यह भी देखे कि चालक नशे के हालत वाहन बिलकुल नही चलायें। ऐसी स्थिति में पाये जाने पर नियमानुसा संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करें। ठण्ड के मौसम को मद्देनजर रखते हुये वाहनो में फाग लैप लगाने के भी निर्देशित किया। बैठक के दौरान संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, एसडीएम सुरेश जाधव, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, यातायात निरीक्षक उपेन्द्र सिंह सहित कम्पनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
