फोरव्हीलर ने रौंदा, युवक की मौत

जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत ग्वारीघाट रोड पर तेज रफ्तार फोरव्हीलर ने मोटर सायकिल सवार को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद चालक फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक आकाश पटेल 28 वर्ष निवासी रामपुर का मोटर सायकल एमपी 20 एमटी 0816 से कहीं जा रहा था वे जैसे ही ग्वारीघाट रोड एसिया जिम के पास पहुंचा तभी अज्ञात फोरव्हीलर के चालक ने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी।

हादसे में आकाश को गंभीर चोटें आ गई और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुुंच गई और शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये अज्ञात आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।

Next Post

ओव्हर टेक के चक्कर में हाईवा से टकराया पिकअप, तीन घायल

Thu Jan 8 , 2026
जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत जलगॉव नहर के पास ओव्हरटेक के चक्कर में पिकअप हाईवा से टकरा गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए।पुलिस के मुताबिक राजू कोल 45 वर्ष निवासी शंकर टोरिया मानेगॉव ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह ड्राईवरी करता है, महेश पटेल की स्वराज माजदा पिकअप क्रमांक […]

You May Like