सतना :सांसद गणेश सिंह ने कहा कि अन्तरराज्यीय बस अड्डा सतना शहर और जिले के लिए महत्वपूर्ण सौगात है। इसका लाभ सतना जिलेवासियों एवं यात्रियों को शीघ्र और सुचारू रूप से दिलाने जिला प्रशासन, नगर निगम और प्राइवेट बस ओनर्स सडक सुरक्षा समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिये गये निर्णय अनुसार आपसी सहयोग और समन्वय के आधार पर आईएसबीटी का संचालन करें। जिला प्रशासन, नगर निगम, प्राइवेट बस आनर्स, एसोसिएशन और सूत्र सेवा के प्रतिनिधियों की बैठक में सांसद ने यह बात कही।
सांसद ने कहा कि नई व्यवस्था को प्रारंभ करने में सभी पक्षों को थोडा असुविधा और कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। लेकिन शहर और आमजन को इस सुविधा का लाभ दिलाने हम सभी को तत्पर होकर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बस आनर्स और जिला प्रशासन के अधिकारियों की सडक सुरक्षा समिति के सर्व सम्मति से हुए निर्णय की जिम्मेदारी जिन पर सौपी गई है।
वह अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभायें। नये बस स्टैण्ड में सभी आवश्यक सुविधा, सुरक्षा के प्रबंध किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि शहर में प्रमुख स्थानों के लिए आटो के रेट तय होने चाहिए। सेमरिया चौक से नये बस स्टैण्ड, कलेक्ट्रेट, रेल्वे स्टेशन और जिला न्यायालय के लिए महत्वपूर्ण स्थानों को शामिल करें। उन्होंने कहा कि सूत्र सेवा की सिटी बस से शहर से नये बस स्टैण्ड जाने वाले यात्रियों को रीवा जाने के लिए बसों का चयन करनेे की स्वतंत्रता रहनी चाहिए।
