आईटीआई के निजीकरण के विरोध में विद्यार्थियों ने भरी हुंकार

सीहोर। 16 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को निजी हाथों में सौंपने की योजना के विरोध में छात्र सड़कों पर उतर आए हैं. ग्राम चकल्दी के एकलव्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की छात्र संगठन इकाई ने निजीकरण की नीतियों के खिलाफ विशाल जागरुकता रैली निकाली और नुक्कड़ सभा का आयोजन किया.

प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जनविरोधी और शिक्षा विरोधी नीतियां अपनाकर जनता के टैक्स के पैसों से बने सार्वजनिक संस्थानों को कॉरपोरेट घरानों को सौंपने का काम कर रही है. छात्रों का कहना था आदिवासी बहुल इलाकों के आईटीआई केंद्रों, में चकल्दी का एकमात्र आदिवासी आईटीआई संस्थान भी शामिल है, इसके निजीकरण से गरीब और आदिवासी बच्चों के भविष्य पर संकट के बादल मंडरा रहे है. छात्रों का कहना है कि महज 12 साल पहले लगभग 4 करोड़ रुपए की लागत से बने इस 5-परिसर वाले संस्थान को निजी हाथों में देने की क्या आवश्यकता आ पड़ी. नुक्कड़ सभा के दौरान गोविंद मसकोले ने कहा किसरकार केवल विद्यार्थियों पर ही नहीं, किसानों, दलितों, आदिवासियों और अल्पसं यकों पर भी कुठाराघात कर रही है. जागरुकता रैली और नुक्कड़ सभा के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि युवा पीढ़ी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो चुकी है और वे के अन्याय तथा सार्वजनिक संपत्तियों के निजीकरण को बर्दाश्त नहीं करेंगे.

 

 

 

Next Post

किसानों के नाम पर अवैध मूंग न बेच पाएं व्यापारी

Thu Aug 6 , 2026
भैरूंदा। कलेक्टर बालागुरू के ने मूंग उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण करते निर्देश दिए कि उपार्जन कार्य मापदंडों के अनुरूप, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से किया जाए. उन्होंने कहा कि किसानों के नाम पर व्यापारी मूंग का अवैध रूप से विक्रय न कर पाएं, इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए. कलेक्टर ने […]

You May Like